फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: पाकबड़ा में अवैध स्टैंड पर वसूली करने में एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकबड़ा। अवैध स्टैंड संचालित कर वसूल करने वालों के खिलाफ पुलिस ने अभियान छेड़ दिया है। शनिवार को यातायात पुलिस ने पाकबड़ा में छापा मारकर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वह लंबे समय से यहां टेंपो और अन्य वाहनों के चालकों से अवैध वसूली कर रहा था। आरोपी के खिलाफ पाकबड़ा थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पाकबड़ा में डींगरपुर तिराहे के पास कुछ लोग अवैध स्टैंड चलाकर वसूली कर रहे थे। एसएसपी हेमराज मीना को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने यातायात पुलिस को कार्रवाई करने के आदेश दिए। टीआई धर्मेंद्र कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने देखा कि यहां टेंपो और अन्य वाहन खड़े हैं।टीम ने घेराबंदी कर पाकबड़ा थाना क्षेत्र के माली वाली बागिया निवासी मंसूर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से वसूली के 40 रुपये बरामद किए हैं। टीआई की तहरीर पर पाकबड़ा थाने में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। इससे पहले सिविल लाइंस थाने में शुक्रवार को सिविल लाइंस क्षेत्र में रामगंगा विहार में रजिस्ट्री दफ्तर के पास नागफनी के झब्बू के नाला निवासी आसिम को गिरफ्तार कर उससे 116 पर्चियां बरामद की थीं। इसके अलावा अगवानपुर से मोहम्मद जुनैद को गिरफ्तार कर एक वाहन भी सीज किया था। एसपी यातायात सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि अवैध स्टैंड संचालित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें