नरौली/बबराला/कुढ़फतेहगढ़। नगर पंचायत में विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलने पर खुशी जताई।। जुलूस में कार्यकर्ता व पदाधिकारी जेसीबी पर सवार होकर जश्न मनाया।
कस्बे के धीमरवाली पुलिया से जुलूस का आयोजन किया गया। जुलूस मोहल्ला मकूपुरा, ठाकुरद्वारा, मंगलवाला, पीपल वाला, मैन मार्केट, सब्जी मंडी, काजी टोला चौराहा, जमुना तालाब आदि क्षेत्रों से निकाला। जुलूस में कार्यकर्ता व पदाधिकारी जेसीबी पर सवार होकर खुशी का इजहार कर रहे थे। इस अवसर पर राजेश गुप्ता, दीपक कश्यप, कमल सैनी, दीपक कश्यप, मोहन कश्यप, विक्की कश्यप, हर्षित भारद्वाज, अमित कश्यप, जितेंद्र प्रजापति, अनुज गुप्ता, माधवेंद्र राघव, लल्ला ठाकुर, चमन सैनी, महेश राघव, अंकुर राघव, विट्टू ठाकुर, रमजानी, संतोष गुप्ता, रामेश्वर शर्मा आदि मौजूद रहे।
वहीं, बबराला में भाजपाइयों ने प्रदेश में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलने पर खुशी जताई। इस दौरान एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया गया। इस अवसर पर कुमोद वार्ष्णेय, विनोद वार्ष्णेय, विनय वार्ष्णेय, प्रशांत, दिनेश कौशल, योगेश वार्ष्णेय, संजीव वार्ष्णेय, अजीव, विजेंद्र, हेमंत, ईशु वार्ष्णेय, ईलू, रविराज गुप्ता, हर्षित वार्ष्णेय, नीरज वार्ष्णेय, पुलकित आदि मौजूद रहे। कुढ़फतेहगढ़ के छाबड़ा मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में भाजपा की प्रचंड जीत पर खुशी व्यक्त की तथा एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। इस अवसर पर प्रदीप चौहान, सुमित कुमार सिंह, कुलदीप चौहान, राजेंद्र सिंह, उदयवीर सिंह, देवेंद्र पाल आदि मौजूद रहे।