फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: न्यायालय के आदेश पर डकैती और लूट के आरोपियों की संपत्ति कुर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
मढ़न(संभल)। असमोली थाना क्षेत्र के गांव हरथला में पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने न्यायालय एवं डीएम के आदेश पर तीन आरोपियों की लाखों रुपये की संपत्ति कुर्क की है। कार्रवाई के दौरान संपत्तियों पर ताले लगाए गए और नोटिस बोर्ड भी चस्पा किए गए है।
विज्ञापन




यह कार्रवाई डीएम बिजनौर और डीएम संभल के आदेश पर हुई है। एसपी बिजनौर की आख्या के आधार पर आदेश किया गया है। कुर्क की गई संपत्तियां गांव हरथला निवासी शादाब, इस्तकार और खुर्शीद की हैं। कुर्क कर रही टीम ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में कई प्राथमिकी दर्ज हैं। वर्ष 2015 से 2025 तक गिरोह बनाकर अवैध रूप से धन अर्जित किया था। लूट, डकैती और अन्य आपराधिक गतिविधियों से यह कमाई की गई थी। इसी अवैध कमाई से उन्होंने लाखों रुपये की संपत्ति एकत्रित की। इस संपत्ति को ही कुर्क किया गया है। संभल के नायब तहसीलदार दीपक जरैल ने बताया कि संभल एसडीएम और तहसीलदार को इन संपत्तियों का प्रशासक नियुक्त किया गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें