फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: दो जनवरी को बावड़ी में कुएं से गैस निकलने पर बंद कर दी थी खोदाई, फिर काम शुरू होने की उम्मीदबावड़ी पहुंची एएसआई की टीम, पैमाइश की

Sat, 01 Feb 2025 12:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंदौसी। मुस्लिम बहुल मोहल्ला लक्ष्मण गंज में मिली बावड़ी की खोदाई का कार्य बंद होने के 30वें दिन शुक्रवार को एएसआई की टीम बावड़ी पहुंची। हालांकि बावड़ी का भ्रमण कर पैमाइश के बाद आधे घंटा में ही टीम वापस लौट गई। इस दौरान एएसआई के अधिकारी ने खोदाई कब से शुरू होगी। ये बताने से इन्कार कर दिया। हालांकि लोगों में बावड़ी को अस्तित्व में लाने के लिए फिर से खोदाई शुरू होने की उम्मीद जगी है।
बता दें की सनातन सेवक संघ के प्रांत प्रचार प्रमुख कौशल किशोर वंदेमातरम ने 21 दिसंबर 2024 को मोहल्ला लक्ष्मण गंज में एक खाली प्लाट में बावड़ी दवे होने का दावा करते हुए संपूर्ण समाधान दिवस में आए डीएम राजेंद्र पैंसिया को प्रार्थना पत्र दिया था। डीएम के आदेश पर उसी दिन दोपहर में राजस्व विभाग और पालिका की टीम जेसीबी के साथ पहुंची। खाली प्लाट की खोदाई शुरू की गई तो एक दीवार नजर आई। इसके बाद बावड़ी को अस्तित्व में लाने के लिए लगातार खोदाई का कार्य चलता रहा। सुरक्षा के मद्देनजर पीएसी भी तैनात कर दी गई। दो जनवरी तक दूसरी मंजिल तक खोदाई का कार्य हुआ। दूसरी मंजिल के नीचे एक ओर कुआं की खोदाई की जा रही थी। दो जनवरी को कुआं स्थल से गैस निकलने की बात सामने आने पर खोदाई का कार्य रोक दिया गया। इसके दो तीन दिन बाद प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड मुरादाबाद की टीम ने मशीन लगा कर गैस की जांच की तो जांच में गैस बिसैली नहीं पाई गई। हालांकि एएसआई ने तकनीकी तरीके से खोदाई किए जाने की बात कही थी। इसके बाद बावड़ी में खोदाई का कार्य पूर्ण तरह से बंद कर दिया गया। बारिश के पानी से बचाव के लिए बावड़ी को तिरपाल से ढक दिया गया था। शुक्रवार को दोपहर करीब तीन बजे एएसआई के राजेश कुमार अपनी टीम के साथ बावड़ी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके साथ एक महिला समेत दो लोग थे। टीम ने तिरपाल हटवा कर बावड़ी के अंदर पहुंच कर जायजा लिया। इसके बाद बावड़ी के ऊपर पैमाइश कराई। करीब आधा घंटा रुकने के बाद टीम वापस लौट गई। इस दौरान एएसआई के अधिकारियों ने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें