फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: ताजिये व कांवड़ यात्रा के मार्गों की व्यवस्था देखने निकले अधिकारी

Fri, 27 Jun 2025 01:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। मोहर्रम के जुलूस व कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट हो गया है। बृहस्पतिवार को डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया और एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई फोर्स के साथ पैदल की। चौधरी सराय से बाजार व विभिन्न मोहल्लों में होते हुए गुजरे। मोहर्रम के जुलूस के ज्यादातर मार्ग का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि जिले को पांच सुपर जोन व 15 जोन में बांटा गया है। 343 स्थानों पर मोहर्रम के ताजिये दफन किए जाते हैं। कांवड़ यात्रा भी उन्हीं मार्ग से होकर गुजरती है, जहां से मोहर्रम के ताजिये निकलने हैं। कांवड़ यात्रा के जिले में छह प्रमुख मार्ग हैं। इसमें संभल से होकर गुजरने वाला मार्ग भी शामिल है। अव्यवस्थाओं को दुरुस्त कराया जा सके।
एसपी ने कहा कि मोहर्रम के ताजियों की ऊंचाई 12 फीट रहेगी। यह जानकारी पीस कमेटी की बैठकों में दी जा चुकी है। इसी तरह कांवड़ यात्रा के डीजे की ऊंचाई 10 फीट तक रहेगी। इसके निर्देश गांव-गांव तक कांवड़ यात्रियों तक पहुंचा दिए गए हैं। शासन की जो गाइडलाइन है उसका सभी को पालन करना है। किसी ने माहौल खराब करने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार, एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव, एसडीएम विकास चंद्र, सीओ आलोक कुमार व कई थानों के प्रभारी व आरआरएफ के जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें