फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: प्रदर्शन कर जर्जर सड़क की मरम्मत कराने की मांग उठाई

Fri, 27 Jun 2025 01:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंहपुरसानी (संभल)। गांव मासूमपुर उर्फ मौसमपुर में बृहस्पतिवार को गांव की जर्जर सड़क के विरोध में जिला संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने गांव से राया बुजुर्ग को जोड़ने वाली सड़क में बने गड्ढों को भरने की मांग उठाई।
विज्ञापन

पूर्व प्रधान निर्दोष सिंह ने कहा सड़क काफी समय से जर्जर है, जिससे राहगीरों को परेशानी होती है। कई बार सड़क की मरम्मत कराने की मांग की गई, लेकिन समस्या को समाधान नहीं हो सका। कामेंद्र सिंह ने कहा सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण रात में हादसे का खतरा बना रहता है। कभी-कभी दुर्घटना भी हो जाती है। सड़क मार्ग पर चलना दूभर है। रविराज चाहल एडवोकेट ने कहा कि यह सड़क मार्ग राया बुजुर्ग पानी की टंकी से लेकर मासूमपुर तक करीब 700 मीटर है, जिसमें गड्ढे ही गड्ढे हैं। कई बार जनप्रतिनिधियों व उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया लेकिन समस्या का निराकरण नहीं हो सका है। इस दौरान कृष्ण पाल सिंह, जसवीर सिंह, शोभित कुमार, गंगा शरण, बलराम चाहल, योगेश कुमार, संचित चौधरी, सतपाल सिंह, तिरुमल सिंह, विवेक कुमार, नत्थू सिंह, भूपेंद्र सिंह, कुलवीर सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें