फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: उगते सूर्य को अर्घ्य देकर मांगी खुशहाली

विज्ञापन
विज्ञापन
बबराला/रजपुरा। छठ महापर्व सोमवार सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ संपन्न हो गया। बबराला के राजघाट गंगा घाट और रजपुरा में हजारों व्रतियों ने 36 घंटे का निर्जला व्रत पूरा किया। उन्होंने परिवार की सुख-समृद्धि और संतान की दीर्घायु की कामना की।
विज्ञापन

छठ पर्व के लिए रविवार शाम से ही राजघाट पर श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। बिहार और पूर्वांचल से आए परिवारों ने पारंपरिक पूजन सामग्री के साथ घाट पर पूजा की। बांस की टोकरी और सूप में नारियल, ठेकुआ, गन्ना और मौसमी फल सजाए गए थे। रविवार शाम को व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा-अर्चना की।
सोमवार तड़के चार बजे से ही घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। व्रती महिलाएं पानी में खड़े होकर सूर्योदय का इंतजार करती रहीं और पहली किरण के साथ दूध व जल से अर्घ्य दिया। इसके बाद महिलाओं ने एक-दूसरे को सिंदूर लगाया और प्रसाद बांटकर पर्व की बधाई दी।
विज्ञापन

सुखमय जीवन की कामना की
रजपुरा में भी भगवान सूर्य को अर्घ्य देने और छठ पूजन के लिए सुबह चार बजे से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। यहां महिलाएं, पुरुष और बच्चे सभी पूजन में शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने सबकी सलामती, सुखमय और स्वस्थ जीवन की कामना की। छठी माई का आशीर्वाद और सूर्य भगवान को अर्घ्य देकर पूजन संपन्न किया गया। श्रद्धालुओं में अंशु तोमर, रंजना दीक्षित, शैली सिंह, शिखा त्यागी, निशा अग्रवाल, अंशु कुमारी, सुषमा चौहान, इंदु बिंदल, मंजु गुप्ता, रंजु सिंह, पूजा चौहान, रिधिमा त्रिपाठी, रेणु आदि शामिल रहीं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें