फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: अधिकारियों और छात्र-छात्राओं ने ली यातायात नियमों के पालन की शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। जनपद में 16 से 30 नवंबर तक सड़क सुरक्षा पखवाड़ा मनाया जाएगा। इसका उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं और उनमें होने वाली जनहानि पर अंकुश लगाना है। इस अभियान का शुभारंभ जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल ने कलक्ट्रेट सभागार में किया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने वाले प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाई।
खंडेलवाल ने कहा कि यातायात नियमों का गंभीरता से पालन कर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है। उन्होंने प्रशासन के साथ-साथ प्रत्येक नागरिक की सहभागिता को भी जरूरी बताया। यह अभियान शासन के निर्देश पर विभिन्न विभागों के समन्वय से चलाया जा रहा है। इसका लक्ष्य आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी यातायात स्तुति सिंह और सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी अमिताभ चतुर्वेदी मौजूद रहे। यात्री एवं मालकर अधिकारी योगेंद्र कुमार यादव और यातायात प्रभारी दुष्यंत बालियान भी उपस्थित थे।
जिला सचिव स्काउट-गाइड एवं प्रवक्ता राजीव वार्ष्णेय सहित विभिन्न मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूलों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए। हीरा देवी कन्या इंटर कॉलेज और इंटरमीडिएट कॉलेज, बहजोई के प्रबंधक, प्रधानाचार्य और शिक्षक-कर्मचारी उपस्थित थे। इन कॉलेजों के छात्र-छात्राएं भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें