फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौसी बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दिलाई शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। जिला न्यायालय के बार रूम में चंदौसी बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य विधिज्ञ परिषद उत्तर प्रदेश के चेयरमैन श्रीश कुमार मेहरोत्रा मौजूद रहे। एल्डर कमेटी के चेयरमैन व सदस्यों ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शपथ दिलाई।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिला न्यायालय परिसर के बार रूम में चंदौसी बार एसोसिएशन की 2022-23 की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। जिसमें एल्डर कमेटी के चेयरमैन रामप्रकाश शर्मा, सदस्य सगीर सैफी, कृष्णौतार शर्मा, सुरेश कुमार अग्रवाल, हरीश अरोरा तथा मुख्य अतिथि श्रीश कुमार मेहरोत्रा ने चंदौसी बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेश सिंह, सचिव तीरथ राज यादव सहित समस्त कार्यकारिणी को शपथ ग्रहण कराई गई। कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि श्रीश कुमार मेहरोत्रा ने कहा कि पहले अधिवक्ताओं के निधन पर उनके परिजनों को डेढ़ लाख रुपये मिलते थे, अब धनराशि को बढ़ाकर पांच लाख रुपये कर दिया गया।
इस अवसर जिला जज भानू देव शर्मा, एडीजे निर्भय नारायण राय, सीजेएम कमलदीप सिंह, एसीजेएम विरेक अग्रवाल, जेएम विजय प्रकाश, एमएसीटी के जज जगदीश कुमार, मुरादाबाद बार के अध्यक्ष आदेश कुमार श्रीवास्तव, संभल बार अध्यक्ष मोहम्मद इस्लाम, परिवार न्यायालय के जज कालीचरन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें