फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: अब बवालियों की फोन लोकेशन से की जा रही तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए बवाल में शामिल उपद्रवियों की तलाश के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। पुलिस ने मोबाइल नेटवर्क कंपनियों से उन इलाकों का डाटा लिया है जहां जिस दिन बवाल हुआ था। इन नेटवर्क के माध्यम से सेलफोन लोकेशन पुलिस कर रही है।
विज्ञापन

एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई का कहना है कि तमाम ऐसी सेलफोन लोकेशन मिली हैं जो बवाल से एक दिन पूर्व या बवाल के दिन संभल में पहुंचीं और बवाल के बाद दूसरे शहरों में ट्रैक की गईं। सर्विलांस की टीम छानबीन में लगी हैं। उपद्रव में जो भी शामिल पाया जाएगा। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसलिए सभी बिंदुओं को शामिल कर छानबीन जारी है।
एसपी ने बताया कि 24 नवंबर 2024 को बवाल हुआ था। सभी मोबाइल नेटवर्क कंपनी से डंप डाटा लिया गया है। इसमें उन संदिग्ध की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है जो दूसरे शहर से आए थे। और घटनास्थल तक पहुंचे थे। ऐसे संदिग्धों की ही तलाश है। ऐसे संदिग्धों की पहचान के लिए वीडियो और फोटो के आधार पर भी जांच की जाएगी।
विज्ञापन

000000000000000
संदिग्ध लोग पुलिस की हिरासत में, पूछताछ जारी
बवाल से जुड़े मामले में पुलिस की टीमें लगातार काम कर रही हैं। नखासा और कोतवाली पुलिस ने संदिग्ध हिरासत में लिए हुए हैं। इनसे पूछताछ की जा रही है। बवाल से जुड़े वीडियो और फोटो के आधार पर छानबीन जारी है। जो भी बवाल में शामिल पाया जाएगा उसके खिलाफ पुलिस कार्रवाई करेगी।
00000000000000
शारिक साटा की पत्नी से पुलिस ने की पूछताछ
नखासा थाने में शारिक साटा की पत्नी से मंगलवार को पुलिस ने पूछताछ की है। हालांकि पूछताछ के बाद शारिक साटा की पत्नी को भेज दिया गया। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने शारिक साटा की संपत्ति की जानकारी ली है। इसके अलावा अन्य भी कई सवाल किए हैं। पुलिस शारिक साटा और उसके गिरोह के सदस्यों की तलाश में लगी है। दो सदस्य जेल भेजे जा चुके हैं। शारिक साटा पर उपद्रव में साजिश करने का आरोप है। हथियार और कारतूस भी उपलब्ध कराने की बात जेल जा चुके सदस्यों ने पुलिस को बताई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें