फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: दोबारा शादी करने वालों के खिलाफ समाज कल्याण अधिकारी करेंगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिले में दोबारा शादी करने वालों के खिलाफ जिला समाज कल्याण विभाग कार्रवाई करेगा। बुधवार को जांच रिपोर्ट के आधार पर विभाग कार्रवाई का निर्णय लेगा।
विज्ञापन

सीडीओ कार्यालय के अनुसार डीएम कार्यालय में एक व्यक्ति ने दोबारा शादी के मामले को लेकर प्रार्थनापत्र दिया था। इस मामले में एडीएम न्यायिक ने एआर कोआपरेटिव अमरेंद्र कुमार को जांच करने के निर्देश दिए। जांच अधिकारी ने जिला समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत से शादी के नाम पर गड़बड़ी हुई है। इस मामले में भगतपुर टांडा ब्लॉक के 20 मामलों में दोबारा शादी करने का मामला सामने आया। डेढ़ माह पहले एआर कोआपरेटिव ने अपनी रिपोर्ट एडीएम न्यायिक को सौंप दी। एडीएम न्यायिक ने इस रिपोर्ट को सीडीओ मृणाली अविनाश जोशी के कार्यालय को भेज दिया। इस बारे में सीडीओ का कहना है कि जिला समाज कल्याण अधिकारी का प्रभार देख रही पंखुडी जैन रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करेगी। बताया गया कि पहले शादी के लिए सरकार की तरफ से 51 हजार रुपये अनुदान मिलता था। अब सरकार ने अनुदान की राशि बढ़ाकर एक लाख कर दी है।

अब ब्लॉक स्तर पर होगा सामूहिक शादी के आवेदनों का सत्यापन
सीडीओ ने आवेदनों के मामले में ब्लॉक स्तर पर पहले सत्यापन करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि दो बार सत्यापन होने के बाद शादी के लिए आवेदन स्वीकृत किए जाएंगे। जिले में इस साल सामूहिक शादी की संख्या भी घटाकर लगभग 567 कर दी गई है। सामूहिक शादियों की तिथि के बारे में शीघ्र निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें