अतिक्रमण पर अब कानूनी कार्रवाई का शिकंजा कसा जा रहा है। जिलाधिकारी के आदेश पर संभल में अतिक्रमण को चिह्नित किया गया है। मुख्य बाजार में शुक्रवार को पालिकाकर्मियों की टीम पहुंची। कर्मचारियों ने उन दुकानदारों को नोटिस थमाए हैं जिन्होंने अपनी दुकान का सामान सड़क पर रखा है या फिर सड़क पर कोई अतिक्रमण कर रखा है।
पहले चरण में इन्हें अतिक्रमण से हो रही दिक्कत का हवाला देते हुए जवाबदेह और जिम्मेदार ठहराने का प्रयास है। इनसे कहा गया है कि अपने अतिक्रमण को खुद ब खुद हटा लें। अन्यथा की स्थिति में पालिका हटाएगी और हटाने का हर्जा खर्चा भी लेगी। नोटिस में यह भी कहा गया है कि अगर किसी के अतिक्रमण से कोई हादसा होता है तो उसके लिए उसे उत्तरदायी मानते हुए कानूनी प्रक्रिया अमल में लाई जएगी। नगरपालिका द्वारा शुक्रवार को नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान को चिह्नित करने का चलाया गया।
पालिका अधिकारियों ने अतिक्रमण करने वाले 105 दुकानदारों को नोटिस दिए गए। दुकानों पर के बाहर अतिक्रमण पर लाल निशान लगाए गए। साथ ही भविष्य में निर्धारित स्थान से आगे सामान न रखने की चेतावनी दी गई। उपजिलाधिकारी/अधिशासी अधिकारी राशिद अली खां ने कोतवाली रोड, रोडवेज मार्ग, अस्पताल मार्ग पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि 105 अतिक्रमण प्रतिष्ठानों को नोटिस प्राप्त कराए गए हैं। अवैध कब्जे चिह्नित हो गे हैं। उस पर लाल निशान लगाए गए हैं।