बहजोई। फॉर्मर रजिस्ट्री व अन्य योजनाओं को लेकर होने वाली जूम मीटिंग में गैरहाजिर वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन में जबाव तलब किया गया है।
सीडीओ गोरखनाथ भटट के मुताबिक सोमवार को हुई जूम मीटिंग में गैर हाजिर होने पर पांच ब्लॉक के अधिकारियों व कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इनमें, ब्लॉक गुन्नौर के बीडीओ व एडीओ पंचायत समेत जुनावई के एडीओ एजी, सीडीपीओ व सीएम शोधार्थी, बनियाखेड़ा के एडीओ पंचायत व सीएम शोधार्थी, संभल के मुख्यमंत्री शोधार्थी व बहजोई के सीडीपीओ आदि शामिल हैं। उन्होंने बताया कि गैर हाजिर अधिकारियों व कर्मचारियों कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए तीन दिन में अपना जवाब देने की बात कही गई है।