फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना नक्शा पास कराए प्लॉटिंग करने पर चार को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। शहर के करीब बिना नक्शा पास कराए प्लॉटिंग की जा रही थी। प्रशासन ने कुल चार लोगों को चिह्नित करते हुए नोटिस भेजकर जवाब-तलब किया है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर प्रशासन ध्वस्तीकरण कर सकता है। वहीं अन्य लोगों को भी चिह्नित कर प्रशासन नोटिस भेजने की तैयारी में है।
विज्ञापन

संभल और आसपास के इलाके में एनबीसी (नेशनल बिल्डिंग कोड) के नियमों को दरकिनार कर बड़े स्तर पर प्लॉटिंग की जा रही है। पूर्व में प्रशासन ने भी इस मामले को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई। अमर उजाला ने 'बिना नक्शा पास कराए चल रही अवैध प्लॉटिंग' प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसके बाद प्रशासन चेता और जांच पड़ताल शुरू हो गई है।
तहसील की ओर से चार लोगों को नोटिस भेजकर जवाब-तलब किया गया है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर प्रशासनिक अफसर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई कर सकते हैं। वहीं अन्य प्लॉटिंग करने वाले लोगों को भी चिह्नित किया जा रहा है। जल्द ही उन्हें भी नोटिस भेजे जाएंगे।
विज्ञापन

मानकों की अनदेखी कर प्लॉटिंग करने वालों को नोटिस भेजकर जवाब-तलब किया गया है। अन्य लोगों को भी चिह्नित कर नोटिस भेजे जाएंगे। मानकों के विपरीत प्लॉटिंग नहीं करने दी जाएगी। कहीं कोई सरकारी जमीन पर कब्जा मिलता है तो सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

मनोज कुमार, तहसीलदार, संभल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें