फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: नाले के निर्माण में लापरवाही बरतने पर ठेकेदार को नोटिस

Thu, 15 Aug 2024 02:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
नरौली (संभल)। अलावलपुर रोड पर 10 लाख रुपये की लागत से बने नाले की दीवार दस दिन बाद ही धराशायी हो गईं। अमर उजाला में 13 अगस्त के अंक में प्रमुखता से खबर प्रकाशित होने के बाद बुधवार को ईओ रामकृष्ण वर्मा ने नाले का निरीक्षण कर कार्य में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदार को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

नरौली में नगर पंचायत की ओर अलावलपुर रोड पर पानी की निकासी के लिए नाले का निर्माण कराया गया था। 400 मीटर लंबे नाले में दस लाख रुपये खर्च किए गए थे। महज दस दिन में ही बारिश से नाले की दीवार ढह गई। निर्माण के समय सभासदों ने मानक के अनुसार काम न करने का आरोप लगाया था। नाले की गुणवत्ता को लेकर अमर उजाला ने खबर प्रकाशित की थी। जिसका संज्ञान ईओ रामकृष्ण वर्मा ने लिया। ईओ ने मौके पर पहुंचकर नाले का निरीक्षण किया। निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने के लिए ठेकेदार को नोटिस जारी किया। ईओ ने बताया कि ठेकेदार ने नाले के सांचे 24 घंटे के अंदर हटा दिए। सपोर्ट में दीवार की मिट्टी भी नहीं भरी। बारिश के पानी के तेज-बहाव से नाले की दीवार गिर गई। ठेकेदार को कार्य में लापरवाही बरतने के कारण नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें