फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर विकास पुस्तिका का विमोचन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। नोडल अधिकारी आईएएस बीराम शास्त्री संभल तहसील सभागार पहुंचे और प्रदेश सरकार के चार वर्ष होने पर विकास पुस्तिका का विमोचन किया। इस दौरान उन्होंने सरकार द्वारा चलाई गईं महत्वपूर्ण योजनाओं की समीक्षा की और अधिकारियों ने बिंदुवार जानकारी उपलब्ध कराई। कार्यक्रम में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री गोपाल अंजान, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल समेत कई भाजपाई मौजूद रहे।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने की बात कही। कार्यक्रम में भाजपा की शिल्पी गुप्ता ने सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर आम जनता तक पहुंचाई योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार हर समाज और वर्ग के लिए काम कर रही है। मुख्य विकास अधिकारी उमेश कुमार त्यागी ने कहा कि सरकार की महत्वपूर्ण योजनाएं आम लोगों तक पहुंचे इसके लिए वह पूरी निगरानी करते हैं। संजय सांख्यधर ने सरकार के चार वर्ष के दौरान किए गए महत्वपूर्ण कार्यों की जानकारी विस्तार से दी। अपर जिलाधिकारी केके अवस्थी, उप जिलाधिकारी दीपेंद्र यादव, तहसीलदार करम सिंह, राजेश गुप्ता, संतोष गुप्ता, संजय गुप्ता पोली, अजय कुमार शर्मा समेत काफी लोग मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में अलग अलग विभाग के अधिकारी व कर्मचारी भी शामिल होने पहुंचे।
ग्राम पंचायत भवन में बैठकर काम करें ग्राम स्तरीय कर्मचारी : नोडल अधिकारी
संभल। नोडल अधिकारी बीराम शास्त्री ने लोधीसराय स्थित पंचायत भवन का निरीक्षण किया। सामुदायिक शौचालय भी देखा। इससे पहले विकास खंड कार्यालय का निरीक्षण किया। इसके बाद बातचीत में उन्होंने कहा कि ग्राम स्तरीय कर्मचारी ग्राम पंचायत भवन में बैठकर काम को निबटाएं। इससे ग्रामीणों को सहूलियत मिलेगी और लक्ष्य भी पूरे होंगे। उन्होंने ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, लेखपाल और एएनएम ग्राम पंचायत भवन में बैठकर काम करें। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें