फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने मेंथा दाना दिल्ली जाते हुए पकड़ा, कर चोरी का अंदेशा, वाणिज्यकर विभाग करेगा जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। असमोली पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान मेंथा दाना पकड़ा है। पुलिस ने दस्तावेज दिखाने के लिए कहा तो चालक टाल मटोल करने लगा। पुलिस गाड़ी व चालक को थाने ले गई और वाणिज्यकर विभाग को सूचना दी। पुलिस की प्राथमिक पड़ताल में कर चोरी का मामला सामने आ रहा है। आगे की कार्रवाई वाणिज्यकर विभाग करेगा।
विज्ञापन

शनिवार की रात को असमोली थानाध्यक्ष वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक इको कार संभल की ओर से आती दिखाई दी। चेकिंग करने पर मेंथा का दाना भरा हुआ मिला। अमरोहा जिला निवासी चालक ने बताया कि वह संभल मेंथा कारोबारी का एक क्विंटल दाना दिल्ली लेकर जा रहा है। जब पुलिस ने कागजात मांगे तो चालक दिखा नहीं सका।
कर चोरी के अंदेशे में वाणिज्यकर विभाग को सूचना दी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि वाणिज्यकर विभाग को सूचना दे दी है। आगे की कार्रवाई उनके स्तर से की जाएगी। वाहन चेकिंग के दौरान मेंथा दाना पकड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें