फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन बाद खुले बाजार तो सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ीं धज्जियां

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। दो दिन लॉकडाउन के बाद बाजार खुलने पर भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान सामाजिक दूरी का पालन नहीं हुआ और लोगों ने जमकर उल्लंघन किया। संक्रमण फैलने का खतरा बना। पुलिस पालन नहीं करा सकी। जबकि शासन ने सशर्त बाजार खुलने के लिए आदेश जारी किया है।
विज्ञापन

इसमें कोरोना से बचाव की गाइडलाइन का पालन नहीं करने पर कार्रवाई की मांग की है। सोमवार को नगर के बाजार और ग्रामीण इलाके में पूरी तरह नियमों की अनदेखी की गई। न लोगों ने नियमों का पालन किया और न दुकानदारों ने समझदारी दिखाई।
ऐसे में खतरा बढ़ा और लोगों की लापरवाही सामने आई। काफी लोग बिना मास्क के भी दिखाई दिए। कुछेक स्थानों पर पुलिस ने सख्ती दिखाई लेकिन कोई नतीजा नहीं मिला। हालांकि लोगों की यह लापरवाही भारी पड़ सकती है। संभल शहर ही नहीं बल्कि सरायतरीन, पवांसा, असमोली, सिंहपुरसानी, सौंधन और सिरसी आदि में यही हाल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें