फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से विवाद के बाद फंदे पर झूलता मिला शव, पुलिस को सूचना दिए बिना किया अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। हयातनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला है। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। पुलिस को सूचना दिए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

युवक का पत्नी से विवाद हो गया था। गुरुवार की सुबह एक गांव निवासी 35 वर्षीय युवक का शव घर के कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला। परिजनों के चीख पुकार करने पर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। शव को नीचे उतारा गया और पुलिस को सूचना दिए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार युवक का बुधवार की शाम किसी बात को लेकर अपनी पत्नी से विवाद हो गया था। इसी बात से क्षुब्ध होकर फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। युवक अपने पीछे दो बच्चों को छोड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें