फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: चंदौसी सीएचसी में हड्डी के इलाज की सुविधा नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। सीएचसी में हड्डी रोग विशेषज्ञ की तैनाती न होने से हादसों में घायल होकर आने वाले मरीजों के साथ-साथ गंभीर हड्डी रोगियों को भी इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया जाता है। अधिकांश हड्डी रोग से पीड़ितों को निजी अस्पतालों में महंगे खर्च पर इलाज कराना पड़ता है। यहां केवल प्राथमिक उपचार की सुविधा उपलब्ध है, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


सीएचसी में प्रतिदिन 800 से 1000 मरीज ओपीडी में उपचार के लिए पहुंचते हैं। इनमें 40 से 50 मरीज हड्डी और जोड़ों से जुड़ी समस्याओं के होते हैं। सामान्य दर्द से पीड़ित मरीजों का इलाज दवाओं के जरिए किया जाता है, जबकि फ्रैक्चर और गंभीर मामलों में मरीजों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल या बाहर रेफर करना पड़ता है। वहीं, सड़क दुर्घटनाओं में गंभीर रूप से घायल मरीजों को भी प्राथमिक उपचार के बाद रेफर करना पड़ता है।
अस्पताल में एक्स-रे की सुविधा तो है, लेकिन हड्डी रोग विशेषज्ञ का पद लंबे समय से रिक्त होने के कारण विशेषज्ञ उपचार नहीं मिल पा रहा है। जबकि अस्पताल परिसर में करीब 18 करोड़ रुपये की लागत से पांच मंजिला क्रिटिकल केयर यूनिट का निर्माण कराया जा रहा है। इसके बावजूद हड्डी रोग विशेषज्ञ की तैनाती नहीं होने से मरीजों को अब भी विशेषज्ञ इलाज के लिए दूसरे अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
हड्डी रोग विशेषज्ञ, हड्डी सर्जन व जनरल सर्जन के लिए पत्राचार किया गया है। जल्दी ही मिलने की उम्मीद है।
डॉ. तरुण पाठक, सीएमओ संभल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें