फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: कीचड़ भरे रास्ते पर भारी पड़ी आस्था, भक्तों ने की चौबीस कोसीय परिक्रमा

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। बारिश के बाद कीचड़ और दुर्गम रास्तों के बावजूद रविवार को श्रद्धालुओं ने 24 कोसीय परिक्रमा पूरे उत्साह और आस्था के साथ पूरी की। हर-हर महादेव, जय श्री वंशगोपाल और बोल बम के जयघोष से परिक्रमा मार्ग भक्तिमय बना रहा।
विज्ञापन

श्री वंशगोपाल कल्कि धाम से पंडित शिव ओम शुक्ला ने देवताओं और पितरों को जल अर्पित कराकर 24 कोसीय मासिक परिक्रमा समिति की ओर से निकाली गई परिक्रमा का शुभारंभ कराया। महंत भगवत प्रिय महाराज ने श्रद्धालुओं को तिलक लगाकर रवाना किया। मार्ग में जलभराव और कीचड़ के कारण कई चारपहिया वाहन फंस गए, जबकि दोपहिया वाहनों और पैदल श्रद्धालुओं ने परिक्रमा जारी रखी।
श्रद्धालुओं ने भुवनेश्वर तीर्थ पर रुद्राष्टकम का सामूहिक पाठ किया, फिरोजपुर स्थित मां चामुंडा मंदिर में पूजा-अर्चना की और नैमिषारण्य तीर्थ व भवानीपुर के प्राचीन शिव मंदिर में दर्शन-पूजन कर जलाभिषेक किया। अंत में श्री वंशगोपाल धाम में आरती के साथ परिक्रमा का समापन हुआ।
विज्ञापन

इस दौरान श्रद्धालुओं ने 24 कोसीय परिक्रमा मार्ग का शीघ्र पक्कीकरण कराने की मांग भी उठाई, ताकि देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में कठिनाई न हो। इस मौके पर राजकुमार शर्मा, जसपाल सिंह, रामकिशन ठकराल, अंकित अग्रवाल, आशीष गुप्ता, सरिता गुप्ता, अर्जुन सिंह, अमित शर्मा, सत्यवीर सिंह सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें