फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधे गांव में पसरा अंधेरा, उपभोक्ता परेशान

विज्ञापन
no electricity in chandaousi
विज्ञापन
कुढ़फतेहगढ़/चंदौसी। क्षेत्र के गांव धर्मपुर रत्ता में सौभाग्य योजना के अंतर्गत आधे गांव में सिर्फ तार डालकर विद्युतीकरण का कार्य पूरा कर दिया गया है। आधा गांव अभी शेष है। विद्युत कर्मियों द्वारा आधे गांव की विद्युत आपूर्ति को चालू कर दिया गया है। जिससे शेष बचे आधे गांव में विद्युत आपूर्ति चालू ना होने से ग्रामीणों में विद्युत कर्मियों के प्रति रोष दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि आधे गांव में अभी बिजली के खंभों पर बॉक्स भी नहीं लगाये गए हैं। विद्युतीकरण का कार्य अभी अधूरा है और आधे गांव में बिजली चालू कर दी गई है। जिससे शेष बचे आधे गांव में अंधेरा पसरा हुआ है। अंधेरा होने की बजह से पढ़ाई कर रहे बच्चों को पढ़ने में दिक्कत हो रही हैं। मोबाइल चार्जिंग आदि के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। उपभोक्ताओं के घरों में अंधेरा छाया हुआ है। ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी बिलारी को शिकायती पत्र देकर गांव में शीघ्र ही विद्युतीकरण का कार्य पूर्ण करा कर गांव में विद्युत चालू कराये जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें