फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल में नहीं दिखा लॉक डाउन असर, बाजार में भीड़ ही भीड़

विज्ञापन
संभल में चक्की के पास बाजार में अनावश्यक घूमने वालों की लगी भीड़। नहीं हुआ लॉकडाउन का पालन। - फोटो : SAMBHAL
विज्ञापन
संभल/पवांसा/असमोली। नगर में 47 दिन बाद लॉक डाउन बेअसर दिखाई दिया। मुख्य मार्गों से लेकर गली मोहल्ले और बाजारों तक भीड़ ही भीड़ नजर आई। न कोई अंकुश लगा दिखाई दिया और न किसी ने पुलिस की मौजूदगी का खौफ खाया। कार, बाइक और पैदल ही चलते दिखाई दिए। ई-रिक्शों में भी लोगों ने सफर किया। यातायात पुलिस ने चेकिंग की लेकिन वह भी बेअसर दिखाई दी।
विज्ञापन

मंगलवार को बाजार आम दिनों की तरह नजर आए। काफी संख्या में लोग खरीदने के लिए पहुंचे और सामाजिक दूरी को दरकिनार कर दिया। यही हाल मुख्य मार्ग पर दिखाई दिया। चंदौसी चौराहे पर यातायात और लोगों की आवाजाही ने लॉकडाउन खत्म होने जैसा एहसास कराया।
हालांकि यातायात पुलिस ने चेकिंग की इसके बाद भी लोगों के वाहन थमते नहीं दिखाई दिए। पैदल भी लोग खूब घरों से निकले। पुलिस की सख्ती न होने के कारण यह स्थिति बन गई। यही हाल ग्रामीणों क्षेत्रों में नजर आया। पवांसा के एक जनसेवा केंद्र पर महिलाओं ने सामाजिक दूरी की धज्जियां उड़ा दीं। और असमोली में भी बैंक की शाखा के बाहर सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें