संभल। संभल के सांसद डा. शफीकुर्रहमान बर्क ने लॉक डाउन का पालन करने की अपील की है। साथ ही जरूरतमंदों की मदद के लिए कहा है। जिससे कोई व्यक्ति इस लॉक डाउन में भूखा न रहे। उन्होंने मुस्लिम समाज के लोगों से इस ईद पर नए कपड़े न बनाने का आह्वान किया है। साथ ही जरूरतमंदों की मदद के लिए कहा है। जिससे सभी की ईद खुशी से मन जाए।
सरकार से अलविदा जुमा और ईद की नमाज मस्जिदों में अदा करने की अनुमति देने की मांग की है। मंगलवार को सांसद ने कहा कि कोरोना वायरस के प्रकोप ने सारे देश को अपनी चपेट में ले लिया है। हजारों लोग संक्रमित हैं और दो हजार से ज्यादा लोगों की जान चली गई। सरकार ने लॉकडाउन कर इस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए कदम उठाए हैं। इस मुश्किल घड़ी में धार्मिक व सार्वजनिक स्थल बंद किए हुए हैं। रमजान के महीने में कुरान व तरावीह की इबादत नहीं हो पा रही है। पांच लोग ही इबादत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने शराब की दुकानों को खुलवा दिया।
तमाम लोग सामाजिक दूरी का उल्लंघन कर रहे हैं। सांसद ने कहा है कि जब शराब के ठेके खोले गए हैं तो अलविदा जुमा नमाज व ईद के लिए मस्जिदों में सामाजिक दूरी के साथ लोगों को नमाज अदा करने की अनुमति दी जाए। जिससे मुसलमान कोरोना खात्मे के लिए दुआ कर सकें। सांसद ने नए कपड़े न बनाने के लिए अपील की है। जरूरतमंदों की मदद के लिए कहा है।