संभल। गांव ततारपुर संदल निवासी अरविंद के नाै वर्षीय बेटे हैप्पी को सांप ने रविवार की सुबह डस लिया। इससे बालक की हालत बिगड़ी तो परिजन उपचार के लिए अस्पताल लेकर नहीं पहुंचे, बल्कि झाड़फूंक करने वालों के पास ले गए। जहां हालत में सुधार नहीं हुआ और इसके बाद अस्पताल पहुंचे। जब तक बालक की मौत हो गई।
पीड़ित पिता ने बताया कि घर की दीवार से निकले सांप ने बेटे को तीन जगह शरीर पर डसा था। किसी तरह बच्चे को सांप से बचाया था और उसके बाद अमरोहा जिले में एक झाड़फूंक करने वाले व्यक्ति के पास लेकर पहुंचे थे। जहां हालत में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद जब अस्पताल लेकर पहुंचे तो चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। बताया कि सोमवार को अमरोहा के बृजघाट गंगा में अंतिम संस्कार कर दिया है। बताया कि चार बच्चों में हैप्पी सबसे बड़ा था। बालक की मौत से मां का रो रोकर बुरा हाल है।