फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी बस आपरेटर्स की हड़ताल का तीसरा दिन-स्कूल नहीं जा पा रहे 30 गांवों के बच्चे 

Sat, 13 Aug 2016 01:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
हड़ताल के चलते 35 बसों का चक्का जाम रहा। तीसरे दिन भी बस संचालकों ने हसनपुर रोड स्थित अपने बस अड्डे पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने परिवहन विभाग के प्रति आक्रोश व्यक्त किया। 
विज्ञापन

हड़ताल के चलते तीस से अधिक गांवों के वे बच्चे परेशान हो रहे हैं जो निजी बसों पर सवारी करके अपने अपने स्कूल को जाते हैं। भाकियू के जिला महासचिव चौधरी वीरेंद्र सिंह ने यह मुद्दा शुक्रवार को जिलाधिकारी एनकेएस चौहान के सामने उठाया।

जिलाधिकारी ने कहा कि डग्गामार वाहनों के खिलाफ कार्रवाई होगी। इस संबंध में एआरटीओ को आदेश दिए गए हैं। बस संचालकों का कहना था कि आश्वासन दिए जाने के बाद भी डग्गामार वाहन नहीं  पकड़े जा रहे हैं जिससे निजी बस संचालकों की रोजीरोटी मारी जा रही है। यदि  जल्दी ही परिवहन विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की तो आंदोलन होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें