फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: फंदे से लटका मिला नवविवाहिता का शव, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
धनारी। गांव धनारी पट्टी लाल सिंह ने नवविवाहिता का शव ससुराल में ही कमरे में फंदे से लटका मिला। ससुराल वाले फरार चल रहे हैं। मायके वाले हत्या का आरोप लगा हैं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जानकारी ली और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका चार माह की गर्भवती बताई जा रही है।
विज्ञापन


थाना बहजोई के गांव जयरोई हयातनगर निवासी नारायण ने अपनी पुत्री भावना की शादी चार माह पहले धनारी थाना क्षेत्र के गांव धनारी पट्टी लाल सिंह के रहने वाले युवक से हुई थी। बृहस्पतिवार की दोपहर करीब दो बजे पास पड़ोस के लोगों ने दूसरी मंजिल पर बने कमरे में भावना का शव फंदे से लटका देखा तो मायके वालों को सूचना दे दी। सूचना पाकर मायके वाले मौके पर पहुंचे तो कमरे में फंदे पर महिला लटकी थी। कमरे का दरवाजा खुला था और ससुराल वाले फरार थे। मायके वालों की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ
भी पहुंची और जानकारी की। मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव पौस्टमार्टम को भेज दिया है। मायके वालों के अनुसार महिला तीन माह की गर्भवती थी।
विज्ञापन


महिला का ससुराल में फंदे से लटका शव मिला है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर और तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। -
विज्ञापन

मनोज कुमार रावत, एएसपी दक्षिणी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें