फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: जिलेभर में आज निकाले जाएंगे मुहर्रम के जुलूस, पुलिस-प्रशासन अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। जिलेभर में शुक्रवार को मुहर्रम के जुलूस निकाले जाएंगे। इसके लिए पुलिस-प्रशासन अलर्ट है। पीस कमेटी के साथ अलग-अलग समय में बैठक कर शासन की गाइडलाइन पहले ही बताई जा चुकी है। ताजिए जमीन से 12 फीट ऊंचाई के निकाले जाएंगे। इससे ऊंचा कोई ताजिया आगे नहीं बढ़ने दिया जाएगा। कर्बला पर भी सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन

एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई का कहना है कि गाइडलाइन का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किसी ने उल्लंघन किया तो सख्ती से कार्रवाई होगी। इसी क्रम में डीएम और एसपी ने शहर में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की है। यह गश्त थाना हयातनगर, नखासा, संभल और रायसत्ती क्षेत्रों में की गई। अधिकारियों ने स्थानीय लोगों के साथ धर्मगुरुओं और मोहर्रम आयोजन समितियों के पदाधिकारियों से बातचीत की। उनसे जुलूस के दौरान शांति, सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। एसपी ने बताया कि तीन कंपनी और दो प्लाटून पीएसी अलग-अलग स्थानों पर लगाई है। पुलिस को भी लगाया गया है।
000000000000
शासन की जो गाइडलाइन है उसके अनुसार ही ताजिए निकाले जाने हैं। पीस कमेटी की बैठकों में भी कह दिया गया है। अफवाहों पर ध्यान न दिया जाए और अफवाह फैलाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

अंकित खंडेलवाल, डीएम संभल
0000000000000
सोशल मीडिया पर भी निगरानी कराई जा रही है। किसी ने माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। शांतिपूर्व जुलूस निकाले जाएं। शासन की गाइडलाइन का पालन करें। जमीन से 12 फीट ऊंचाई के ही ताजिए निकाले जाएंगे।
विज्ञापन

कृष्ण कुमार बिश्नोई, एसपी, संभल।
0000000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें