फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: झोलाछाप के उपचार से नवजात की मौत, हंगामा

Wed, 01 Nov 2023 01:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
सौंधन (संभल)। कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव खिरनी में सोमवार की देर रात झोलाछाप के गलत उपचार से नवजात की मौत हो गई। नवजात की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों काे शांत कराया। मंगलवार को नोडल अधिकारी ने झोलाछाप का क्लीनिक सील कर दिया। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव रूदायन निवासी धीरेंद्र की पत्नी मुन्नी देवी को सोमवार की रात प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने खिरनी गांव में झोलाछाप के यहां भर्ती करा दिया। जहां पर मुन्नी देवी ने रात 11 बजे बच्चे को जन्म दिया। परिजनों का आरोप है कि रात में बच्चे की तबीयत बिगड़ने पर झोलाछाप ने गलत उपचार शुरू कर दिया। जिससे नवजात की मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई और कार्रवाई की आश्वासन देकर परिजनों को शांत किया। पीड़ित पिता ने मंगलवार को सीएमओ डाॅ. तरन्नुम रजा से मामले की शिकायत की। शिकायत के बाद मंगलवार की दोपहर नोडल अधिकारी मनोज चौधरी मौके पर पहुंचे और झोलाछाप के क्लीनिक को सील कर दिया। साथ ही पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें