फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: अलीगढ़ पुलिस ने बलवे के वांछित का घर किया कुर्क

Wed, 01 Nov 2023 01:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। हत्या का प्रयास और बलवा के मामले में वांछित आरोपी इकरार निवासी नरौली के घर अलीगढ़ पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई की है। आरोपी के खिलाफ अलीगढ़ जनपद के थाना मडराक में वर्ष 2013 में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद से आरोपी फरार चल रहा है।
विज्ञापन

बनियाठेर थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि मंगलवार को अलीगढ़ जनपद के मडराक थाने के उपनिरीक्षक सतेंद्र सिंह स्थानीय पुलिस के साथ नरौली के मोहल्ला कुरैशियान पहुंचे। यहां उन्होंने इकरार अहमद के घर कुर्की की कार्रवाई की। जब्त सामान को पड़ोसी के सुपुर्द कर दिया। आरोपी इकरार के खिलाफ मडराक थाने में हत्या का प्रयास और बलवा की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत है। तभी से वह फरार है। कोर्ट के आदेश पर मंगलवार को कुर्की की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें