संभल। सपा विधायक इकबाल महमूद ने भी कहा के नेजा मेला तो संभल में तब भी लगा जब प्रदेश में राजनाथ सिंह और कल्याण सिंह मुख्यमंत्री थे। किसी तरह की कोई रुकावट नहीं आई। सदियाें से यह आयोजन होता चला आ रहा है। इससे किसी को आपत्ति भी नहीं थी। अब एएसपी और सीओ में बोलने की होड़ लगी है। सीओ का समर्थन सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया था। इसलिए अब एएसपी भी समर्थन चाहते हैं। इसलिए वह भी बयानबाजी करने में आगे आ रहे हैं।
विधायक इकबाल महमूद बुधवार को मीडिया से बात कर रह थे।उन्होंने कहा कि नेजा मेला सदियों से चला आ रहा है। किसी को कोई दिक्कत नहीं हुई। पता नहीं अब दिक्कत क्यों हो रही है।दरअसल एएसपी श्रीश्चंद्र ने सोमवार को कहा था कि हत्यारे और लुटेरे की याद में नेजा मेला लगने नहीं दिया जाएगा। यह नेजा मेला सैयद सालार मसूद गाजी की याद में लगाया जाता था लेकिन इस बार अनुमति नहीं दिए जाने पर आयोजन नहीं किया जाएगा। मालूम हो सीओ अनुज चौधरी उस समय चर्चा में बने जब उन्होंने संभल कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक में कहा था कि जुमे की नमाज साल में 52 बार होती है। जबकि होली एक बार होती है। इसलिए जिन मुसलमानों का रंग से धर्म भ्रष्ट हो जाएगा वह घर से न निकलें। इस बयान पर काफी विवाद हुआ। हालांकि सीएम ने इस बयान का समर्थन किया था।