फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी भीड़ होने के चलते प्रशासन ने संभल का नेजा मेला स्थगित कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। मेले की दुकानें सज गईं। झूले लग गए। मेले में भारी भीड़ होने शुरू हो जाने की वजह से प्रशासन ने आयोजकों के साथ बुधवार की दोपहर कोतवाली में बैठक बुलाई और इसके बाद मेले का आयोजन स्थगित करा दिया। बैठक में एसडीएम राजेश कुमार और सीओ सिद्धार्थ ने आयोजकों से मेला स्थगित करने का आग्रह किया। इस आग्रह को आयोजकों ने स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन

कोतवाली में मेला आयोजकों के साथ प्रशासन की बैठक में उप जिलाधिकारी ने कहा कि कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए भीड़ भरे प्रत्येक आयोजन से इस वक्त परहेज करने की जरूरत है। इसीलिए नेजा मेला भी स्थगित किया जाना चाहिए। आयोजकों ने इसे स्वीकार कर लिया है। मेले की शुरूआत मंगलवार सुबह 10 बजे जलसे के साथ हुई थी। ढाल और फतेह के झंडे को लगाया गया था। लेकिन जब कोरोना का खतरा बताया गया तो फिर मेले को स्थगित किया गया है। बैठक में हाजी मेंबर शकील समेत तमाम लोगों ने भाग लिया।
यह थे आयोजन
संभल नगर पालिका परिसर में 17 मार्च को मेला शुरू हो गया जो बुधवार को स्थगित किया गया। शहवाजपुर सूरा नगला में 24 मार्च को नेजा मेला लगाया जाना है। वहीं 26 मार्च को हसनपुर रोड स्थित बादल गुबंद पर मेला प्रस्तावित है। प्रशासन और आयोजकों ने इसकी पूरी तैयारी कर ली थी। उप जिलाधिकारी ने अधिकारियों को जिम्मेदारी भी सौंप दी थी लेकिन अब स्थगित किया गया है।
विज्ञापन

संभल नगर पालिका, बादल गुंबद और शहबाजपुर सूरानगला में लगाए जाने वाले मेले को स्थगित कर दिया गया है। अब स्थिति सामान्य होने पर अगला निर्णय लिया जाएगा। सिद्धार्थ, पुलिस क्षेत्राधिकारी संभल।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें