फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस दबिश से डरकर छत से कूदे युवक की उपचार के दौरान मौत, मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। हयातनगर थाना क्षेत्र के सरायतरीन में एक युवक की छत से गिरकर मौत हो गई है। यह हादसा उस समय हुआ जब पुलिस मोहल्ले में दबिश देने पहुंची थी। इसी दौरान कुछ युवक पुलिस को देखकर छत से कूदकर भागने लगे। इसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उपचार के दौरान मौत हो गई। पीड़ित परिजनों ने किसी भी कार्रवाई से इनकार किया है।
विज्ञापन

बुधवार को शाम 4 बजे करीब सरायतरीन में हयातनगर थाना पुलिस ने एक चोरी के मामले में किसी की तलाश में दबिश दी थी। इसी दौरान एक दूसरे मकान की छत से कुछ युवक कूदकर भागने लगे। जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
आनन-फानन में युवक को निजी अस्पताल भर्ती कराया। जहां उपच ार के दौरान मौत हो गई। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। बिना किसी कार्रवाई के शव घर ले गए। वहीं हयातनगर के प्रभारी निरीक्षक विद्युत गोयल ने बताया कि थाना पुलिस चोरी के एक मामले में एक युवक की तलाश में निकली थी। पुलिस को जब युवक नहीं मिला तो पुलिस वापस आ गई। पुलिस को बाद में पता लगा कि कोई युवक पुलिस दूर से आते हुए देखने के बाद एक मकान की छत से कूदा था और घायल हो गया। उसकी बाद में मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें