फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न फोटो स्टेट की दुकानें बंद रहीं और न हुआ कोरोना गाइडलाइन का पालन

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। दो पालियों में हुई पीईटी की परीक्षा के लिए जिला प्रशासन द्वारा किए गए कड़े इंतजाम दिखावा मात्र तक सीमित रहे। दो सौ मीटर की छोड़िए, केंद्रों के पचास मीटर की अवधि में ही फोटो स्टेट की दुकानें खुली रहीं। परीक्षा में लगे अधिकारी आते-जाते रहे लेकिन किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। पुलिस भी मूकदर्शक बनी अपनी ड्यूटी पूरी करने में लगी रही। वहीं, कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन भी नहीं किया गया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी-2021) संभल जिले के बीस परीक्षा केंद्रों पर मंगलवार को हुई। संभल में शंकर भूषण शरण जनता इंटर कालेज परीक्षा केंद्र से मात्र पचास मीटर की दूरी पर ही फोटो स्टेट की एक दो नहीं बल्कि कई दुकानें खुली रहीं। बाल विद्या मंदिर सीनियर सेकेंड्री स्कूल परीक्षा केंद्र के पास भी दुकानें खुलीं रहीं।
यही हाल आचार्य मुक्तेश हकीम रईस इंटर कालेज परीक्षा केंद्र का रहा। अब सवाल यह है कि जब स्पष्ट निर्देश थे कि पीईटी की परीक्षा के दौरान किसी भी परीक्षा केंद्र के दो सौ मीटर के दायरे में फोटो स्टेट की दुकान नहीं खुलेगी तो फिर यह दुकानें क्यों खुली रहीं। क्या प्रशासन की ओर से इन्हें कोई जानकारी नहीं दी गई।
विज्ञापन

अगर प्रशासन की ओर से जानकारी दी गई और फिर भी दुकानें खुलीं तो ड्यूटी में लगे तमाम अफसरों ने इस ओर ध्यान क्यों नही दिया। इतना ही नहीं, कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन भी नहीं कराया गया। परीक्षा केंद्रों पर तैनात पुलिस भी मूकदर्शक बनी अपनी ड्यूटी निभाने में लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें