फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसी युवक ने महिला से किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र एक गांव में पड़ोस में रहने वाले युवक ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। मामले में ग्रामीणों ने समझौते का प्रयास किया लेकिन पीड़िता नहीं मानी और आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव निवासी महिला का पति दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है। महिला अपने बच्चों और ससुर के साथ गांव में ही रहती है। शनिवार की रात महिला अपने बच्चों के साथ सो रही थी। रात करीब साढ़े दस बजे पड़ोस में ही रहने वाला युवक दीवार फांदकर महिला के घर में घुस आया और उसे दबोच लिया। डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार हो गया।
रविवार को महिला अपने ससुर व बहनोई के साथ थाने पहुंचे और आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी। इस दौरान गांव के लोगों ने दोनों के बीच समझौता कराने का प्रयास किया लेकिन महिला नहीं मानी। पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर पर आरोपी वीरपाल मीणा के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें