संभल में नवरात्र के मौके पर ऑटोमोबाइल सेक्टर में कारोबार अच्छा चल रहा है। इलेक्ट्रॉनिक्स सामान की बिक्री भी बढ़ गई है। सराफा कारोबारियों के अनुसार अब कारोबार ठीक हो रहा है। कारोबार से जो उम्मीद थी वह पूरी होती दिख रही है। कारोबार शुरुआत में सामान्य दिनों की तरह था।
तीसरे नवरात्र से कारोबार में तेजी आई है। वहीं ऑटोमोबाइल की बात करें तो कार और बाइक का कारोबार करोड़ों रुपये में होने की उम्मीद कारोबारियों को है। जिलेभर के आंकड़े के अनुसार चार दिन में छह करोड़ से ज्यादा का कारोबार ऑटोमोबाइल का हुआ है।
इसमें कार और बाइक की बिक्री शामिल है। इलेक्ट्रॉनिक्स सामान की भी काफी बिक्री हो रही है। नवरात्र के साथ ही शादियों का सीजन और आने वाले दिनों में दीवाली से कारोबार अच्छा रहेगा।
क्या बोले कारोबारी
नवरात्र के चौथे दिन सही कारोबार हुआ है। इन पूरे नवरात्र में करीब 1.5 करोड़ से ज्यादा का कारोबार हो जाएगा। इस बार कारोबार सही है। उम्मीद भी यही थी। हमारे यहां पहले से ही कारों की बुकिंग हो गई थीं। अब ग्राहक लेने के लिए आ रहे हैं। - दीपांशु त्यागी, मैनेजर, मारुति सुजुकी।
चार दिन में 30 लाख रुपये से ज्यादा का कारोबार हो गया है। इन नवरात्र में करीब चार करोड़ रुपये का कारोबार होने की उम्मीद है। बुकिंग जो बाइक पहले ही कर ली गई थीं। वह ग्राहक अब लेने के लिए आ रहे हैं। कारोबार इस बार अच्छा है। आगे भी अच्छा होने की उम्मीद है।
- नदीम, बदर्स मोटर्स, संभल।
अब कारोबार सही हो रहा है। जो उम्मीद थी उसके अनुसार होने लगा है। नवरात्र के शुरूआत में कारोबार सामान्य था। नवरात्र पर अच्छा कारोबार रहता है। इस बार उम्मीद है कि आने वाले दिनों में कारोबार ज्यादा अच्छा हो जाएगा।
- नरेंद्र अग्रवाल, सराफा कारोबारी, संभल।
चार दिन से कारोबार ठीक हो रहा है। नवरात्र पर जो उम्मीद थी वह पूरी हो रही है। फ्रीज, टीवी, वाशिंग मशीन की मांग ज्यादा है। इस बार नवरात्र के साथ शादी का भी सीजन है। इसलिए कारोबार सही रहेगा।
- ज्ञानेंद्र कुमार, राजीव इलेक्ट्रॉनिक्स, संभल।