फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालरात्रि के दर्शन को उमड़ी भीड़

Sun, 09 Oct 2016 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो चंदौसी/बहजोई /संभल
विज्ञापन
चंदौसी में झुन्नी लाल धर्मशाला में डांडिया करतीं रोटरी क्लब पूर्वांचल की सदस्य।
विज्ञापन

विज्ञापन

 शारदीय नवरात्र के आठवें दिन मां भगवती के सातवें स्वरूप मां  कालरात्रि का विधि विधान से पूजन अर्चन हुआ। मंदिरों में मां भगवती की पूजा- अर्चना के लिए भोर से ही लंबी कतारें लग गईं। घंटों इंतजार के बाद मां के दर्शन कर मनौती मांगी। मंदिरों में महाआरती के आयोजन हुए। भजन- कीर्तन के बाद प्रसाद वितरित किया। 

श्रीराम बाग धाम स्थित मां सिद्धिदात्री नवदुर्गा देवी धाम पर भक्तों का भोर से जमावड़ा नजर आया। दोपहर तक पूजा अर्चन और हवन कीर्तन हुए। देर शाम भक्तों ने मंदिर पहुंचकर मां की पूजा की। भजन कीर्तन कर मां की महिमा का गुणगान किया। भव्य आरती के में शामिल हुए। मौलागढ़ स्थित मां कंकाली मंदिर की पूजा अर्चना के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी नजर आईं। हर तरफ मां की भक्ति में डूबे भक्तों का नजारा दिखा। जयकारों से माहौल ममतामय हो गया।
विज्ञापन


देर शाम आरती के बाद प्रसाद वितरण हुआ। भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर उपवास खोला।  बहजोई में शारदीय नवरात्र में माता के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने हवन-पूजन कर मन्नत मांगी। उपवास रखा। मंदिरों में प्रसाद वितरण किया गया। मां भगवंतपुरवाली देवी मंदिर, श्रीदेवधाम मंदिर, संतोषी माता मंदिर, शीतला माता मंदिर, चामुंडा माता मंदिर, नव-दुर्गा मंदिर, मां मंदिर, पंचमुखी मंदिर व काली माता मंदिर समेत ग्रामीण अंचलों के मंदिरों में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। महिलाओं ने मंदिरों में भजन-कीर्तन किया। देर शाम मंदिरों में महाआरती की गई।
विज्ञापन


संभल में श्री कल्कि पधारो धरती पर श्रृंखला के तहत शिव गोरख मंदिर समिति द्वारा मां दुर्गा स्तंवन कार्यक्रम चल रहा है। कार्यक्रम केे आठवें  दिन मां दुर्गा के सातवें स्वरूप कालरात्रि की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की गई। यज्ञ में 21 हजार 600 आहुति प्रदान की गईं। साथ ही भगवान श्री कल्कि के शीघ्र प्रकट होने की कामना की गई। आध्यात्मिक गुरु पंडित राधेश्याम श्रीमाली ने कहा कि मां भगवती का यह स्वरूप दुष्टों के लिए महाविनाशक है वहीं भक्तजनों के सुख-शांति प्रदान कर कष्ट निवारण करने वाली हैं। सुनीता देवी, सलौनी, राधिका, राखी, लक्ष्मी, वैष्णवी, सरोज, नीतू, आरती, अंशिका, पूजा मोहन, आदि मौजूद रहीं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें