फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: राष्ट्रीय किसान संघर्ष समिति ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। राष्ट्रीय किसान संघर्ष समिति की एक बैठक शुक्रवार को गांव असालतपुर जारई में आयोजित की गई। जिसमें प्लेज पार्क से बनियाठेर के हाईवे तक प्रस्तावित फोर लेन पर चर्चा की गई। बैठक के उपरांत एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया।
विज्ञापन


गांव असालतपुर जारई में हुई समिति की बैठक में जिला महासचिव अमर सिंह तोमर ने बताया कि गांव असालतपुर जारई से लगभग दो किलोमीटर दूर चंदौसी- शाहबाद रोड पर प्लेज पार्क के बराबर की करीब दो किलोमीटर लंबी कच्ची सड़क बनियाठेर के मुरादाबाद हाईवे पर जाकर मिलती है। इस सड़क पर फोरलेन प्रस्तावित हुई है। लेकिन लोक निर्माण विभाग कच्ची सड़क के बीच को केंद्र बिंदु न मानकर पार्क के पास कच्ची सड़क के एक किनारे से फोरलेन निकालने की सोच रहा है। जबकि शासन के अनुसार सड़क के बीच को केंद्र बिंदु मानकर दोनों साइडों से बराबर-बराबर नाप कर फोर लेन निकाली जाती है। ऐसा न होने से किसानों में रोष व्याप्त है।
ज्ञापन सौंपने वालों में राष्ट्रीय अध्यक्ष रामेश्वर शर्मा, मुकेश शर्मा, प्रमोद तोमर, अनिल कुमार, खेमपाल तोमर, चीनू जैन, सुधा जैन, शीलू जैन, अमर सिंह, हरिओम शर्मा, शानू शर्मा, मनोज शर्मा, लखन सिंह, राहुल कश्यप, मुकेश शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें