फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: खनन माफिया ने ग्रामीणों पर की फायरिंग, नहीं हुई कार्रवाई

विज्ञापन
मूसाझाग थाने के सामने खड़ी जेसीबी। संवाद
विज्ञापन
मूसाझाग। सैजनी गांव में अवैध खनन को रोकने गए ग्रामीणों पर माफिया के लोगों ने फायरिंग कर दी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पुलिस पहुंची तो जेसीबी और दो डंपर छोड़कर माफिया भाग गए। घटना के दो दिन बाद भी पुलिस, प्रशासन और खनन विभाग ने कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन

मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव सैजनी में बुधवार रात करीब 11.30 बजे माफिया मिट्टी का खनन करवा रहे थे। ग्रामीणों ने उसे रोकने का प्रयास किया। इस पर माफिया और उसके गुर्गों ने ग्रामीणों पर फायरिंग शुरू कर दी। ग्रामीणों को खदेड़ने के बाद वह फिर से खनन करने लगे। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। कुछ देर में पुलिस मौके पर पहुंची तो खनन माफिया जेसीबी और डंपर छोड़कर भाग गए। जेसीबी और डंपर को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। एसडीएम दातागंज धर्मेंद्र कुमार सिंह ने जेसीबी और दो डंपर थाना परिसर में खड़ा करवाया है। मामले की जांच की जा रही है।

मूसाझाग थाने के सामने खड़ी जेसीबी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें