फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘गाय को दें राष्ट्रीय प्राणी का दर्जा’

Sun, 04 Feb 2018 01:22 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
विज्ञापन
cow
विज्ञापन
राज्यसभा के सदस्य जावेद अली खां ने कहा कि गाय के नाम पर राजनीति बंद की जाए। उसका पालन पोषण और संरक्षण सरकार अपने हाथ में ले ले और जितनी जल्दी हो सके कानून बनाकर गाय को राष्ट्रीय प्राणी का दर्जा दिया जाए। साथ ही देश-विदेश में गौ मांस खाने वालों पर पुनर्विचार किया जाए। 
विज्ञापन


उन्होंने यह बातें शुक्रवार को राज्यसभा में गो-संरक्षण बिल-2017 पर कहीं।  बिल को राज्यसभा के वरिष्ठ सदस्य सुब्रमण्यम स्वामी ने पेश किया है। बिल पर चर्चा के दौरान राज्यसभा में जावेद अली खां ने गाय के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व के साथ उसकी उपयोगिता को स्वीकार किया। साथ ही गाय के नाम पर हो रही राजीनीति पर करारी चोट की। 

उन्होंने कहा कि जब से मनुष्य जाति धरती पर है तब से सभी वर्गों का गाय से संबंध है। दल विशेष के लोग और उनके सहयोगी राजनीतिक हित के लिए गाय के नाम का इस्तेमाल करते हैं। इस पर पाबंदी लगनी चाहिए। गाय के संरक्षण पर सुब्रमण्यम स्वामी जी ने जो बिल पेश किया है उसे सरकार को मान्यता देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक महत्व रखने वाली गाय का संरक्षण और पालन पोषण सरकार अपने हाथ में ले ले। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें