फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माघ पूर्णिमा पर गंगा में किया पावन स्नान

Thu, 01 Feb 2018 01:22 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
विज्ञापन
माघ पूर्णिमा पर राजघाट गंगा स्नान करते श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
माघ पूर्णिमा के अवसर पर गंगा में स्नान के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। पतित पावनी मां गंगा में स्नान कर पुण्य कमाया। तत्पश्चात गंगा तट पर पूजा अर्चना कर हवन कराया। इस मौके पर गंगा तट मां गंगा गंगा के जयकारों से गूंज उठा। पवित्रता के लिए प्रतीक माघ माह में जप, तप व व्रत रखने वाले भक्तों के अलावा हजारों की संख्या में श्रद्धालु गंगा तट राजघाट  पहुंचे। 
विज्ञापन




बुधवार की सुबह 4 बजे से आरंभ हुए गंगा में स्नान का क्रम शाम 5 बजे तक जारी रहा। सुबह 10 से 12 के बीच श्रद्धालुओं की भीड़ ने विकराल रूप ले लिया। और गंगा तट हर-हर गंगे के जयकारों से गूंज उठा। कई बार जाम की स्थिति बनी। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान के बाद पूजा अर्चना व गंगा तट पर हवन कराया। कुछ श्रद्धालुओं ने पूर्वजों के नाम की भगत बजवाई तो कुछ ने मां की आराधना कर मन्नतें मांगी। इसी दिन से शिव भक्तों के द्वारा जलाभिषेक के लिए गंगा से जल देने का सिलसिला भी आरंभ हो गया। गंगा में स्नान के लिए अधिकतर श्रद्धालु ट्रैक्टर-ट्राली व निजी वाहनों के द्वारा पहुंचे जबकि डग्गामार और निजी बसों के माध्यम से पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की तादाद काफी रही।
राजघाट गंगा तट पर स्नान के लिए आए श्रद्धालुओं ने गंगा किनारे लगे मेले व मीना बाजार में जमकर खरीदारी की। जिसमें महिला श्रद्धालुओं ने अपनी घरेलू उपयोगी वस्तुओं को खरीदा। इस मौके पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिस मीना बाजार के दोनों सिरों पर सतर्क रहे। जिससे कोई भी अप्रिय घटना ना हो। लिहाजा मेले में आने वालों की तरह कोई अप्रिय घटना नहीं हो पाई।
विज्ञापन




धनारी के भकरौली में प्रभात फेरी के अंतिम दिन सभी श्रद्वालुओं ने गंगा में डूबकी लगा कर मन्नत मांगी। इसके बाद भंडारे में श्रद्वालुओं ने भाग लिया। भंडारे के आयोजन में सुखवीर, पंचम डालचंद, किशन, तोताराम, मानसिंह, पप्पू, गिरीश, नरेश, चंद्रकेश, त्यागी, संजीव सक्सेना आदि ने पूरा योगदान दिया।
इधर धनारी व मीना का नगला में प्रभात फेरी माह के अंतिम दिन भी निकाली गई। इसके बाद सभी श्रद्वालुओं ने गंगा में डूबकी लगाई। इस दौरान महेश सक्सेना, भोजराज, गोरव कुमार, सुनील, भुवनेश राघव आदि शामिल
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें