फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष की कार्रवाई के खिलाफ पालिका कर्मचारी लामबंद

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। स्वायत्त शासन कर्मचारी महासंघ के बैनर तले नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त एवं वर्तमान कर्मचारी पालिकाध्यक्ष के खिलाफ लामबंद हो गए हैं। उन्होंने ईओ कैंप कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और ज्ञापन देकर पालिका बोर्ड की ओर से किराये नामा पर आवंटित जमीन छीनने का आरोप लगाया है। उन्होंने ज्ञापन में 27 दिसंबर से अस्थायी पालिका कार्यालय गांधी पार्क में आमरण अनशन शुरू करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

ज्ञापन में कर्मचारियों ने बताया कि 1990 में मोहल्ला घटलेश्वर गेट में खाली पड़ी पालिका की भूमि पर भू-माफिया अतिक्रमण कर रहे थे। तभी पालिका बोर्ड ने 100-100 गज के प्लॉट पालिका कर्मचारियों को अपना भवन बनाकर रहने के लिए किराए पर दी थी। कुछ पालिका कर्मचारियों धन अभाव के कारण अपना भवन उस समय नहीं बनाया।
अब वर्तमान पालिकाध्यक्ष के कैंप कार्यालय पर अधिशासी अधिकारी की उपस्थिति में यह निर्णय लिया गया कि पालिका के समस्त कर्मचारी अपना समस्त किराया जमा कर रसीद प्राप्त कर लें तथा निर्माण कार्य करा लें। पालिका प्रशासन की सहमति के बाद ही कर्मचारी भवन बना रहे हैं। उन समस्त कर्मचारियों का 31 मार्च 2022 का पूर्ण किराया भी जमा है।
विज्ञापन

अब पालिकाध्यक्ष ने दो दिन पूर्व मौके पर जाकर निर्माण कार्य को रुकवा दिया। जो उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं आता। सभी कर्मचारियों ने 27 दिसंबर से पालिका के अस्थायी कार्यालय गांधी पार्क परिसर में आमरण अनशन पर बैठ रहे हैं। यदि किसी भी कर्मचारी के साथ किसी प्रकार की घटना व दुर्घटना होती है, तो उसकी जिम्मेदारी नगर पालिका अध्यक्ष की होगी। ज्ञापन देने वालों में जीवन राम शर्मा, विनोद शर्मा, ज्योति गोयल, मुनेश कुमार शर्मा, आशीष कुमार, संजय कुमार, राधेश्याम, रविंद्र शर्मा, प्रमोद कुमार, शाहबुद्दीन आदि मौजूद रहे।
कुछ कर्मचारी पालिका की भूमि पर निर्माण करा रहे थे। ईओ से निर्माण करने वालों की सूची मांगी है। इस मामले में विधिक राय भी ली जा रही है। विधिक राय के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इंदुरानी, पालिका अध्यक्ष, चंदौसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें