फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका सभासदों ने बोर्ड बैठक का बहिष्कार कर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पबहजोई। पालिका सभासदों ने मूल रजिस्टर में कार्रवाई न लिखने का आरोप लगाते हुए बोर्ड बैठक का बहिष्कार कर दिया। इस बीच प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की गई। वहीं ईओ व पालिकाध्यक्ष ने आरोप को निराधार बताते हुए कोरम का अभाव होने पर बैठक को स्थगित किए जाने की बात कही।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर दो बजे करीब बोर्ड बैठक के लिए सभासदों का नगर पालिका दफ्तर में पहुंचना प्रारंभ हो गया। सभी सभासद बैठक के लिए सदन में जाकर बैठ गए। जैसे ही बोर्ड बैठक प्रारंभ हुई और कर्मचारी सभासदों के समक्ष रजिस्टर लेकर उपस्थिति के लिए हस्ताक्षर कराने पहुंचा, नामित सभासद दिनेश चंद्र जैन समेत कई सभासदों ने यह बोर्ड बैठक का बहिष्कार कर दिया।
उनका आरोप था कि पिछली बैठक में कार्रवाई मूल रजिस्टर में न लिखकर सादे कागज पर लिखी गई थी। जब ईओ से सादे कागज पर कार्रवाई न लिखवाकर मूल रजिस्टर पर कार्रवाई लिखवाए जाने के बाद ही उपस्थिति रजिस्टर में हस्ताक्षर करने की बात कही गई तो ईओ ने साफ तौर पर पहले जैसी प्रक्रिया अपनाए जाने की बात कही। इस पर बैठक का बहिष्कार किया गया। वहीं कई सभासद सदन से बाहर निकलकर प्रदर्शन व नारेबाजी करने लगे। इस बीच नामित सभासद कन्हैया लाल, प्रेमशंकर, सभासद जितेंद्र यादव, धर्मसिंह, पुष्पेंद्र नागर, राजपाल, सचिन कुमार आदि मौजूद रहे। वहीं कुछ सभासद सदन में ही बैठे रहे।
विज्ञापन

सभासदों की ओर से लगाए गए आरोप गलत हैं। मूल रजिस्टर में ही बोर्ड बैठक की पूरी कार्रवाई दर्ज कराई जाती है। इस बार भी ऐसा ही किया जा रहा था। बावजूद इसके कई सभासदों ने उपस्थिति रजिस्टर पर हस्ताक्षर करने से मना कर दिया और सदन से उठकर चले गए। इसके चलते उपस्थिति रजिस्टर पर हस्ताक्षर न होने से कोरम का अभाव रहा और बैठक स्थगित कर दी गई।
ज्ञानेंद्र सिंह, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद, बहजोई
सभासदों से जब पहले उपस्थिति रजिस्टर पर हस्ताक्षर करने को कहा गया तो कई सभासदों ने हस्ताक्षर नहीं किए। यदि रजिस्टर पर हस्ताक्षर हो जाते तब कोरम पूरा माना जाता और बोर्ड बैठक होती, लेकिन हस्ताक्षर न करने पर कोरम पूरा नहीं हो सका और बैठक स्थगित कर दी गई।
विज्ञापन

रमेश चंद्र बादशाह पालिका अध्यक्ष बहजोई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें