फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बरेली जा रहे सांसद बर्क को संभल पुलिस ने रोका

विज्ञापन
संभल में दीपा सराय ​स्थित आवास  पर सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क को रोके खड़ी पुलिस।संवाद
विज्ञापन
संभल। सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क को संभल पुलिस ने उनके दीपा सराय स्थित आवास पर रोक लिया और बरेली में लागू धारा 163 का हवाला दिया। सांसद ने कहा कि उनका प्रतिनिधिमंडल पीड़ित लोगों से मिलना चाहता है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रतिनिधिमंडल को भेजने का निर्णय लिया है। सांसद ने कहा कि ये पुलिस प्रशासन की गलत कार्रवाई है।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह 11 बजे सांसद जियाउर्रहमान बर्क अपने कुछ कार्यकर्ताओं के साथ बरेली जाने के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान नखासा और रायसत्ती थाना प्रभारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। सांसद को बरेली नहीं जाने का हवाला दिया। इसके बाद सांसद ने अपने आवास में मीडिया से बातचीत की। कहा कि धारा 163 हटेगी तो उनका प्रतिनिधिमंडल पीड़ित लोगों से मिलने जाएगा। सरकार और प्रशासन की मंशा सही नहीं है। इसलिए हमें बरेली जाने से रोक गया है। वहीं दूसरी ओर देर शाम तक सांसद के आवास पर पुलिस का पहरा रहा। सारा दिन सांसद नजरबंद रहे। कार्यकर्ताओं का भी जमावड़ा लगा रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें