फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यसभा में गूंजा भड़काऊ प्रसारण का मुद्दा, एमपी ने पूछा- मूकदर्शक क्यों है सरकार

Thu, 13 Apr 2017 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
सांसद जावेद अली। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
दीपासराय में बवाल और भड़काऊ प्रसारण की गूंज बुधवार को राज्यसभा में शून्य काल में सुनाई दी। सांसद जावेद अली खां ने सदन में कहा कि संभल में अमन को आंच पहुंचाने के लिए एक न्यूज चैनल की ओर से भड़काऊ प्रसारण किया जा रहा है।
विज्ञापन


इस पर  हमारी सरकार मूकदर्शक क्यों बनी है? इसके साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार से सौहार्द कायम रखने के लिए कदम उठाने की भी मांग की। इस पर केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने शांति व्यवस्था बनाए रखने का भरोसा दिया। केंद्रीय मंत्री ने कहा-मीडिया की स्वतंत्रता अपनी जगह है पर किसी को सौहार्द बिगाड़ने की अनुमति नहीं दी जा सकती है।
 
संभल जिले के मिर्जापुर गांव के मूल निवासी जावेद अली खां राज्य सभा में समाजवादी पार्टी के सदस्य हैं। अमन को आंच आने के अंदेशे पर उन्होंने संभल के प्रकरण को राज्यसभा में उठाया था। सदन में सरकार से पूछा कि हमारी सरकार इस प्रकरण पर मूक दर्शक क्यों बनी हुई है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि संभल यूपी का अल्पसंख्यक बहुल जनपद है। संभल के अतीत पर सांप्रदायिक दंगों का दाग है लेकिन 1978 के बाद से संभल के हिंदू और मुसलमानों- ने निश्चय कर लिया था कि सांप्रदायिक ताकतों के आगे नहीं झुकेंगे। 

न ही उनसे उलझेंगे। अमन और शांति को आंच नहीं आने देंगे लेकिन 12 दिन से एक टीवी चैनल लगातार भड़काऊ प्रसारण कर रहा है। इनका हकीकत से कोई लेना-देना नहीं है। इस तरह के प्रसारण और नीतियों पर हमारी सरकार मूकदर्शक क्यों है। क्या ऐसे चैनल को सरकार बंद नहीं कर सकती है। 

इस पर राज्यसभा में केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने जवाब दिया। कहा कि मीडिया की स्वतंत्रता अपनी जगह है लेकिन देश के किसी भी हिस्से में किसी को सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की अनुमति नहीं दी जा सकती है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें