फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कक्षा दो के छात्र ने फंदे से लटक कर दे दी जान, वजह जानकर हर मां सोचने को हो जाएगी मजबूर

Tue, 05 Dec 2023 10:46 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, सौंधन

सार

परिजनों ने बताया कि छात्र अपने तीन भाई और एक बहन में तीसरे नंबर का था। छात्र के पिता और बड़ा भाई दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं। देर शाम छात्र के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
मां और बच्चा (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के संभल स्थित कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव बागड़पुर छोइया में बुद्धसैन के 12 वर्षीय बेटे हेमराज का शव मंगलवार की सुबह 10 बजे गांव के बाहर एक फंदे से लटका मिला। बताया जा रहा है कि छात्र को उसकी मां शांतिदेवी ने स्कूल नहीं जाने पर डांट दिया था। इसके बाद वह घर से चला गया और फंदे से लटक कर जान दे दी। 

विज्ञापन

बालक बागड़पुर छोइया के नजदीकी गांव ठाठी में स्थित एक निजी स्कूल का छात्र था। वह कक्षा दो में पढ़ाई कर रहा था। मंगलवार की सुबह हेमराज ने स्कूल जाने से इनकार कर दिया। इस पर मां ने डांट दिया था। इसके बाद वह नाराज होकर घर से चला गया। 

वह गांव के बाहर एक किसान के खेत पर फसल की रखवाली के बने ठाट पर चढ़ा और रस्सी के फंदे से लटक गया। करीब 10 बजे आसपास खेतों में काम करने पहुंचे किसानों ने शव देखा तो परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव को नीचे उतारा और घर ले गए। पुलिस को सूचना नहीं दी गई। 
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि छात्र अपने तीन भाई और एक बहन में तीसरे नंबर का था। छात्र के पिता और बड़ा भाई दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं। देर शाम छात्र के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं कैलादेवी थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि घटना की कोई सूचना नहीं मिली। अब जानकारी कराएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें