फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दावत से लौटते समय सड़क हादसे में मां की गई जान, बेटा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। नखासा थाना क्षेत्र के संभल-हसनपुर मार्ग पर स्थित गांव सिंहपुरसानी में बाइक सवार मां-बेटे को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल मां की उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि बेटे को मामूली चोटें आईं। पुलिस कार्रवाई के बिना ही परिजन शव घर ले गए, और अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

गुरुवार की रात आठ बजे करीब ऐंचोड़ा कंबोह गांव निवासी ममतेश पुत्र ओमकार सिंह अपनी मां मुन्नीदेवी (50) के साथ गांव से दावत खाने के लिए गांव कुरकावली जा रहे थे। जैसे ही गांव सिंहपुरसानी के नजदीक पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे की सूचना पर पहुंची यूपी112 पुलिस ने गांव सिंहपुरसानी में मुन्नीदेवी का प्राथमिक उपचार कराया और बाद में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने मुन्नीदेवी को मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। मृतका के बेटे ममतेश का कहना है कि वह जैसे ही गांव सिंहपुरसानी में पहुंचे तो किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी। मां को गिरा देखकर वह वाहन की पहचान नहीं कर सके और इस हादसे में वह भी घायल हुए हैं। नखासा थाना प्रभारी ओमकार सिंह ने बताया कि यूपी 112 पुलिस की गाड़ी मौके पर पहुंची थी। ग्रामीणों ने बताया है कि महिला ब्रेकर पर गिरकर घायल हुई थीं और उपचार के दौरान मौत हो गई। जिला अस्पताल के चिकित्सक ने बताया कि महिला मृत अवस्था में अस्पताल पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें