फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: मां भगवती की आज निकलेगी भव्य शोभायात्रा, तैयारी पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। श्री नवदुर्गा महोत्सव समिति के तत्वावधान में संभल नगर में मंगलवार को मां भगवती की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली जाएगी। शोभायात्रा में डेढ़ दर्जन से ज्यादा झांकियां और एक दर्जन से ज्यादा अखाड़े शामिल होंगे। जिसे लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

श्री नवदुर्गा महोत्सव समिति के सदस्यों ने सोमवार को आर्य समाज रोड स्थित कार्यक्रम स्थल पर झांकियां को सजाकर अंतिम रूप दिया। आर्य समाज रोड से लेकर बाजार गंज, सर्राफा बाजार, डाकखाना रोड को रोशनी का इंतजाम किया है। शोभायात्रा में एटा से आई हुईं स्वचालित झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। उत्तराखंड, गाजियाबाद, मेरठ, मथुरा, मुरादाबाद के अखाड़े शामिल होंगे। शोभायात्रा को स्वर्ण जयंती वर्ष के रूप में आयोजित किया जा रहा है। समिति के महामंत्री विवेक गोयल आदि ने बताया कि मंगलवार शाम को आर्य समाज रोड पर मां भगवती के भव्य सिंहासन पर मां भगवती का पूजन किया जाएगा, फिर शोभायात्रा का विधिवत शुभारंभ होगा। देर रात 2.30 बजे डाकखाना पर शोभायात्रा संपन्न होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें