फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले स्वास्थ्य सर्वे में मुरादाबाद मंडल का होगा प्रथम स्थान : मंडलायुक्त

सार

सीएचसी में बने मदर न्यू बोर्न केयर यूनिट (एमएनसीयू) का कमिश्नर ने फीता काटकर उद्घाटन किया।वार्ड में मरीजों के लिए परीक्षण एवं परामर्श कक्ष में बनाया गया है।मंडलायुक्त ने बैंकों की ओर से ऋण वितरण के माध्यम से अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने वाली गतिविधियों की समीक्षा बैठक की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीएचसी में बने मदर न्यू बोर्न केयर यूनिट (एमएनसीयू) का कमिश्नर ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इसके बाद एमएनसीयू का निरीक्षण कर नवजातों को मिलनी सुविधाओं के विषय में जानकारी की। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारा मुरादाबाद मंडल स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के सर्वे के अनुसार नवें स्थान है। इसलिए अभी और सुधार की जरूरत है, धीरे-धीरे कार्य होने के बाद मुरादाबाद मंडल सर्वे में प्रथम स्थान पर भी पहुंचेगा।
विज्ञापन

सोमवार की दोपहर करीब एक बजे कमिश्नर आन्जनेय कुमार सिंह सीएचसी पहुंचे। यहां मेटरनिटी विंग के प्रथम तल पर बने एमएनसीयू का फीता काटकर उद्घाटन किया। वार्ड में मौजूद लखनऊ से प्रशिक्षकों ने कमिश्नर को बताया कि यूनिट के चार वार्ड हैं। जिसमें चार-चार बेड मौजूद हैं। इस वार्ड में कमजोर नवजात बच्चों का उपचार किया जाएगा। जिसके लिए बच्चों के साथ उनकी माताओं को भी रखा जाएगा। वार्ड में मरीजों के लिए परीक्षण एवं परामर्श कक्ष में बनाया गया है। जहां मरीज के तीमारदार अपने बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी हासिल कर सकेंगे। एमएनसीयू की सारी गतिविधियां लखनऊ से कनेक्ट रहेंगी। सारा सिस्टम ऑनलाइन रहेगा। इसी वार्ड में महिलाओं की डिलीवरी भी कराई जाएगी। इसके बाद कमिश्नर मेटरनिटी विंग के दूसरे तल पर बने पोषण पुनर्वास केंद्र पहुंचे। जहां आठ कुपोषित बच्चों का उपचार किया जा रहा था। उन्होंने बच्चों की माताओं से उपचार के विषय में जानकारी की।
कमिश्नर आन्जनेय कुमार सिंह ने बताया कि वह जनपद के नोडल अधिकारी हैं। इसके लिए जनपद की हर व्यवस्था पर उनकी निगाह है। अभी जनपद में बहुत-सी व्यवस्थाओं को शुरू किया जाना बाकी है। मगर यह कार्य शासन से मंजूरी मिलने के बाद धीरे-धीरे प्रारंभ किए जाएंगे। जनपद में सीएचसी व पीएचसी में चिकित्सक सहित अन्य स्टाफ की तैनात की जा रही है। हाल में हुए सर्वे के अनुसार सारी व्यवस्थाओं में मुरादाबाद मंडल नवें स्थान पर रहा है। इसलिए अभी और सुधार की जरूरत है, धीरे-धीरे कार्य होने के बाद मुरादाबाद मंडल सर्वे में प्रथम स्थान पर भी पहुंचेगा। इस अवसर जिलाधिकारी मनीष बंसल, सीएमओ डॉ. तरन्नुम रजा, एसडीएम राजपाल सिंह, सीएचसी प्रभारी डा. हरवेंद्र सिंह, एसीएमओ पंकज विश्नोई सहित सीएचसी स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन

एक गांव एक उत्पाद योजना से जिले के गांव बनेंगे समृद्ध
बहजोई। मंडलायुक्त ने बैंकों की ओर से ऋण वितरण के माध्यम से अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने वाली गतिविधियों की समीक्षा बैठक की। सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में कमिश्नर ने कहा कि एक गांव एक उत्पाद योजना के माध्यम से हर गांव में एक उद्यम तैयार करना है। इससे प्रत्येक गांव अपनी पहचान अलग बना सकेगा। हमारी प्राथमिकता रहेगी कि सभी ग्राम पंचायतों में हर परिवार का सिविल स्कोर बनाएं, जिससे कि लोगों को अपने गांव में उद्यम स्थापित करने में आसानी हो।
उन्होंने कहा कि जिले की एक ब्रांडिंग करते हुए विकास के पथ पर आगे ले जाकर संभल को उत्तम जिला बनाना है। उन्होंने बैंकों से कहा कि कोशिश यह रहे कि आपकी लोन का पैसा एनपीए न हो। आने वाले 6 माह में हम संभल को विकसित जिले के रूप में देखना चाहते हैं। कमिश्नर की ओर से शिक्षा विभाग के स्कूलों के जर्जर भवन, लाल श्रेणी के स्कूल तथा स्कूलों में बच्चों की कम उपस्थिति समेत बबराला प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक को कंपलसरी रिटायरमेंट की कार्रवाई में धीमी गति पर नाराजगी जाहिर की गई। वहीं बीएसए से नाराजगी जाहिर करते हुए संबंधित बीईओ का जवाब तलब करने को कहा। बैठक में उपायुक्त मुरादाबाद गजेंद्र सिंह, जेडीसी मुरादाबाद, संयुक्त निदेशक कृषि तथा मंडलीय व जिला स्तरीय अधिकारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें