फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बंदर ने तीसरी मंजिल से गिराई ईंट, चार वर्षीय मासूम घायल

Sun, 03 May 2026 01:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। शुक्रवार सुबह एक हादसे में चार वर्षीय शिवानी गंभीर रूप से घायल हो गई। घर के बाहर खड़ी बच्ची के सिर पर तीसरी मंजिल से बंदर द्वारा गिराई गई ईंट आ गिरी। परिजन उसे तुरंत सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां हालत गंभीर होने पर उसे रेफर कर दिया गया। फिलहाल निजी अस्पताल में उसका उपचार जारी है।
विज्ञापन

नगर के कांशीराम कॉलोनी निवासी शिवलाल ने बताया कि उसके बड़े भाई शिव लखन की चार वर्षीय पुत्री शिवानी शुक्रवार सुबह अपने घर के बाहर सड़क पर चाय-बिस्कुट खा रही थी। वह मूलरूप से बांदा जिले की रहने वाली है। इसी दौरान तीसरी मंजिल पर मौजूद बंदर ने दो ईंट नीचे गिरा दीं। इनमें से एक ईंट सीधे शिवानी के सिर पर आ गिरी, जबकि दूसरी कुछ दूरी पर गिरी। ईंट लगने से बालिका के सिर में गंभीर चोट आ गई। परिजन तुरंत उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में भी स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उसे फिर से रेफर कर दिया। इसके बाद परिजनों ने शिवानी को चंदौसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। जहां उसका उपचार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें